वह पैसे कमाने के लिए आरोप लगा रहे: कनेरिया के 'उन्होंने मेरे खिलाफ साज़िश रची' बयान पर शाहिद
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया के आरोप 'शाहिद अफरीदी ने मेरे हिंदू होने के कारण मेरे खिलाफ साज़िश रची थी' पर अफरीदी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "वह सस्ती लोकप्रियता और पैसे कमाने के लिए...आरोप लगा रहे हैं।" अफरीदी ने कहा, "उनके चरित्र के बारे में सभी जानते हैं...अगर मेरा रवैया खराब था...तो उन्होंने तब शिकायत...क्यों नहीं की थी।"