वह पैसों के पीछे नहीं हैं: कार्तिक के फीस बढ़ाने की रिपोर्ट्स पर 'भूल भुलैया 2' के निर्माता
फिल्म 'भूल भुलैया 2' के निर्माता भूषण कुमार ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें कहा गया है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। भूषण कुमार ने ऐक्टर की तारीफ करते हुए कहा, "कार्तिक ज़मीन से जुड़े हुए हैं...वह पैसों के पीछे नहीं बल्कि अच्छे कंटेंट के पीछे भागते हैं।"