वह बहुत बड़े बुली थे, अपने निर्देशकों का टेस्ट लेते थे: दिवंगत पिता ऋषि कपूर को लेकर रणबीर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत पिता व ऐक्टर ऋषि कपूर को लेकर कहा है, "मेरे पिता एक बहुत बड़े बुली थे...वह अपने निर्देशकों का टेस्ट लेते थे।" उन्होंने कहा, "यदि वह दबाव बनाते थे...और निर्देशक अपनी बात आगे ना रखकर उनसे सहमत हो जाता था, तो वह (ऋषि) जानते थे कि उन्हें प्रोजेक्ट को संभालना है।"