वह भगवान जैसे हैं: सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश करने वाला लड़का
कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने वाले 10-वर्षीय लड़के ने कहा है, "मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं...वह भगवान जैसे हैं।" छठी कक्षा के छात्र ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं माला लेकर उनके पास जा सका और उन्हें बहुत करीब से देख सका।"