वह भाईचारा तोड़ने की बात करेंगे, हम जोड़ने की बात करेंगे: नूंह हिंसा को लेकर राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अलवर (राजस्थान) में शनिवार को किसान-मज़दूर भाईचारा महापंचायत में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा के दौरान हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर कहा, "यह देश कौमी एकता, सद्भाव व भाईचारे का देश है। वह (बीजेपी) भाईचारा तोड़ने की बात करेंगे, हम भाईचारा जोड़ने की बात करेंगे।"