वह भारत लौटना चाहता था, किसी ने उसकी बात नहीं सुनी: रूस में मरने वाले भारतीय के पिता
रूसी युद्ध क्षेत्र में 'आर्मी सिक्योरिटी हेल्पर' के तौर पर काम कर रहे 23-वर्षीय भारतीय हेमिल मंगुकिया की मौत के बाद उनके पिता अश्विन मंगुकिया ने बताया है कि उनका बेटा भारत लौटना चाहता था। उन्होंने कहा, "हेमिल ने रूसी सेना में अपने वरिष्ठ अधिकारियों और एजेंट्स से इसे लेकर बात की थी लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।"