वह मां-बाप की फोटो देखती रही: मेलबर्न में प्लेन में भारतीय मूल की युवती के अंतिम पलों पर यात्री
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में प्लेन में भारतीय मूल की युवती मनप्रीत कौर के अंतिम पलों को याद कर सहयात्री रविंदर सिंह ने कहा है, "मैंने देखा कि वह मोबाइल फोन में तस्वीरें स्क्रॉल करते हुए एक बुज़ुर्ग कपल की तस्वीर पर रुक गई।" उन्होंने कहा, "मैंने पूछा कि वे उसके माता-पिता हैं? उसने मुस्कुराकर सिर हिलाया और तस्वीर को देखती रही।"