वह मॉडर्न डे क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाज़ हैं: बुमराह से अपनी तुलना पर वसीम अकरम
पाकिस्तान के पूर्व पेसर वसीम अकरम ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से अपनी तुलना होने पर कहा है, "बुमराह शानदार गेंदबाज़ हैं और उनका एक अलग तरह का गेंदबाज़ी ऐक्शन है।" उन्होंने कहा, "मैं अपने दौर में खेल चुका और उन्होंने अपने दौर में नाम कमाया है। वह मॉडर्न डे क्रिकेट के बेहतरीन महान गेंदबाज़ हैं।"