वह माफी मांगें, यह महिलाओं का अनादर है: राज्यसभा सभापति से हुई बहस के बाद जया बच्चन
अभिनेत्री व सपा सांसद जया बच्चन ने शुक्रवार को राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ से बहस होने के बाद कहा, "पहले इस तरह से किसी ने बात नहीं की...मुझे उनसे माफी चाहिए।" उन्होंने कहा, "चेयर से बाहर वह आम सांसद की तरह हैं। मुझे उनका टोन खराब लगा...वह (सांसदों को) बुद्धिहीन कहते हैं। यह महिलाओं का अनादर है।"