वह मेरे भाई नहीं हैं: 'आमिर खान से काम न मांगने' के सवाल पर दर्शील सफारी
'तारे ज़मीन पर' फेम दर्शील सफारी ने 'आमिर खान से काम न मांगने' के सवाल पर कहा है, "मैंने कोविड-19 के बाद जो काम किया वो बिना सिफारिश के था।" उन्होंने कहा, "लोग नाराज़ होते हैं कि मैं आमिर खान से काम नहीं मांगता लेकिन मुझे शर्मिंदगी होती है...वह मेरे भाई नहीं हैं कि मैं उनसे कहूं...'मेरे लिए स्क्रिप्ट ढूंढिए'।"