वह मानसिक रूप से बीमार हैं: संजय राउत के 'सुपारी' देने के आरोप पर महाराष्ट्र सीएम के बेटे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत के उनकी हत्या की सुपारी देने के आरोप को निराधार बताया है। श्रीकांत ने कहा कि राउत स्कित्ज़ोफ्रेनिया (एक प्रकार के मानसिक रोग) से पीड़ित हैं और राज्य को 'एंटरटेनमेंट सोर्स' के रूप में उनकी ज़रूरत है।