वह मेरी इज़्ज़त नहीं करती थी, उसके कई अफेयर थे: पुलिस से यूपी में पत्नी की हत्या का आरोपी
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शख्स ने पुलिस को बताया है, "अगर मैं उसे नहीं मारता तो वह मेरी हत्या करा देती...पैसों के आगे वह मेरी इज़्ज़त नहीं करती थी।" आरोपी ने कहा, "उसके कई अफेयर थे...इसे लेकर हमारा विवाद होता था।'' महिला की 26 सितंबर को गोली मारकर हत्या हुई थी।