वह मेरी बहन जैसी हैं: नोएडा में महिला को गालियां देने को लेकर गिरफ्तार हुआ नेता त्यागी

नोएडा (यूपी) की हाउसिंग सोसाइटी में महिला को गालियां देने व धक्कामुक्की को लेकर गिरफ्तार हुए नेता श्रीकांत त्यागी ने कहा है, "मुझे घटना पर खेद है...वह (महिला) मेरी बहन जैसी हैं।" बकौल त्यागी, यह मामला राजनीतिक है और मेरा राजनीतिक करियर बर्बाद करने के लिए ऐसा किया गया। कोर्ट ने त्यागी को 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Load More