वह मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रही होगी: फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स का पिता
एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स के पिता ने कहा है कि वह उनके बेटे को ब्लैकमेल कर रही होगी। उन्होंने इसे 'झूठा मामला' बताकर कहा, "महिला ने रुपयों की मांग की थी जो उसे दिए गए। आगे क्या हुआ पता नहीं...मुझे नहीं लगता कि बेटे ने ऐसा किया होगा। महिला उसकी मां जैसी है।"