वह मॉर्फ्ड थी: अपनी 8 पैक ऐब्स वाली वायरल तस्वीर पर मनोज बाजपेयी

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी 8 पैक ऐब्स वाली शर्टलेस तस्वीर 'मॉर्फ्ड' थी। उन्होंने बताया कि वह तस्वीर नेटफ्लिक्स के 'किलर सूप' वेब सीरीज़ के प्रमोशन के तहत शेयर की गई थी। गौरतलब है, मनोज ने नए साल पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की थी।

Load More