वह मोदी जी का बेटा है मेरा नहीं: यूक्रेन से वापस लौटे जम्मू-कश्मीर के छात्र के पिता
'ऑपरेशन गंगा' के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस दिल्ली लौटे जम्मू-कश्मीर के एक छात्र के पिता ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं भारत सरकार का शुक्रगुज़ार हूं।" उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहता हूं, वह (युवक) जो लौटकर आया है...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बेटा है...मेरा नहीं। सुमी की परिस्थितियों को देखते हुए हमें कोई उम्मीद नहीं थी।"