वह रूढ़िवादी हैं, 18 की उम्र में मेरी शादी कराना चाहते थे: पिता धर्मेंद्र को लेकर ऐक्ट्रेस ईशा
ऐक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके पिता धर्मेंद्र 18 साल की उम्र में उनकी शादी कराना चाहते थे। ईशा ने कहा, "वह थोड़ा रूढ़िवादी हैं, सही भी है...वह ऐसी जगह से आते हैं जहां उनके घर की महिलाएं ऐसे ही पली-बढ़ी थीं।" ईशा ने कहा, "उन्हें समझाने में थोड़ा समय लगा...यह आसान नहीं था।"