वह रात में सुनसान जगह क्यों गई?: मैसूर गैंगरेप पीड़िता पर कर्नाटक महिला आयोग की पूर्व चीफ
कर्नाटक महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा मंजुला मनसा ने मैसूर की गैंगरेप पीड़िता को लेकर कहा है, "वह (गैंगरेप पीड़िता) रात में इतनी सुनसान जगह क्यों गई?...उसकी ओर से भी थोड़ी ज़िम्मेदारी बनती है।" गौरतलब है, मैसूर में मंगलवार रात चामुंडी हिल्स के पास एमबीए की छात्रा के साथ 6 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया था।