वह व्यापार के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए याद किए जाएंगे: केशव महिंद्रा के निधन पर पीएम

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन व फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में शामिल सबसे उम्रदराज़ भारतीय केशव महिंद्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "उन्हें व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान और समाजसेवा के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार व मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Load More