वह शानदार खिलाड़ी हैं, वापसी करेंगे: पंत के खराब फॉर्म को लेकर मिचल मार्श
लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मिचल मार्श ने कहा है कि कप्तान ऋषभ पंत पहले व्यक्ति होंगे जो यह स्वीकार करेंगे कि उनका आईपीएल-2025 का सीज़न अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने पंत के खराब फॉर्म पर कहा, "वह एक एक शानदार खिलाड़ी हैं और जल्द ही वापसी करेंगे।" मार्श ने कहा है कि क्रिकेट का खेल इसी तरह चलता है।