वह समय भी आ रहा है: टेस्ट मैच खेलने की इच्छा से जुड़े सवाल पर सूर्यकुमार यादव
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में भारत की 65-रन से जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार द्वारा टेस्ट मैच खेलने की इच्छा को लेकर सवाल पूछे जाने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "आ रहा है...वह समय भी आ रहा है।" सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे इस प्रारूप की अच्छी समझ है...मैं इसका काफी लुत्फ उठाता हूं।"