वह सही बोल रहे हैं, पूरी कोशिश करेंगे: तेजस्वी के '10 लाख नौकरी' के वादे पर बिहार के सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर शुक्रवार को कहा, "यह सही है...हम पूरी कोशिश करेंगे, उन्होंने जो कहा सही कहा...उसे पूरा करने के सभी प्रयास किए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हम चाहते हैं लोगों को अधिक से अधिक रोज़गार मिले...पहले भी सभी वादे पूरे किए गए।"