वह हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं हैं: RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर रामभद्राचार्य
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम के मामले उठाए जा रहे हैं’ बयान से जुड़े सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "हम उनके अनुसार नहीं चल सकते…वह हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं हैं। हिंदू धर्म…आचार्यों के हाथ में है। वह संपूर्ण भारत के प्रतिनिधि नहीं हैं।" बकौल रामभद्राचार्य, हिंदुओं की ऐतिहासिक चीज़ें उन्हें मिलनी चाहिए।