वह हार्वर्ड से रिजेक्ट हो गए थे, इसलिए यूनिवर्सिटी से नफरत करते हैं: ट्रंप के बायोग्राफर
अमेरिकी पत्रकार और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की जीवनी लिखने वाले लेखक माइकल वुल्फ ने कहा है, "ट्रंप को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दाखिला देने से मना कर दिया था...शायद, इसलिए वह उससे नफरत करते हैं।" इससे पहले खबरें आई थीं कि उनके बेटे बैरन ट्रंप को यूनिवर्सिटी ने रिजेक्ट किया था। हालांकि, वाइट हाउस ने सभी दावों को फर्ज़ी बताया है।