वह हमें हंसाते रहते थे: 'रूबियस हैग्रिड' के निधन पर 'हैरी पॉटर' फेम डैनियल रैडक्लिफ
'हैरी पॉटर' फिल्मों के लीड ऐक्टर डैनियल रैडक्लिफ ने फिल्म में रूबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर रॉबी कोलट्रैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "रॉबी सबसे मज़ेदार लोगों में से एक थे...वह हम बच्चों (बाल कलाकारों) को फिल्म के सेट पर हंसाते रहते थे।" उन्होंने आगे कहा, "वह शानदार ऐक्टर और बहुत प्यारे इंसान थे।"