वह हर तरह से फाइटर हैं: पी.वी. सिंधु के सिंगापुर ओपन जीतने पर आनंद महिंद्रा
पी.वी. सिंधु के सिंगापुर ओपन जीतने पर आनंद महिंद्रा ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने दूरदर्शन स्पोर्ट्स के एक ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें सिंधु की पुरानी तस्वीर थी। बकौल महिंद्रा, "यह सिर्फ उनके चेहरे का भाव नहीं...बल्कि उनकी आत्मा की अभिव्यक्ति है। वह हर तरह से फाइटर हैं...हार से...निराश नहीं होती हैं। हमें सिखाती हैं कि...फिर से...कैसे उठना है।"