वाइट हाउस की प्रेस सचिव ने गलती से राष्ट्रपति बाइडन को 'प्रेसिडेंट ओबामा' कहा, वीडियो वायरल
वाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जॉन-पीएर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलती से मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को 'प्रेसिडेंट ओबामा' कह दिया। उन्होंने कहा कि उनकी यही गलती अब खबर बन जाएगी। पीएर ने आगे कहा, "अमेरिका ने अजय बांगा को वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष नामित किया है जो एक मशहूर बिज़नेस एग्ज़ीक्यूटिव रहे हैं।"