वाइट हाउस की प्रेस सचिव बनने वाली पहली अश्वेत महिला व एलजीबीटीक्यू+ व्यक्ति होंगी करीन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को करीन जॉन-पीएर को वाइट हाउस प्रेस सचिव के तौर पर नामित किया। जॉन-पीएर 13 मई से जेन साकी की जगह लेंगी। साकी ने इस घोषणा के बाद ट्वीट किया, "वाइट हाउस की प्रेस सचिव के तौर पर वह (करीन) पहली अश्वेत महिला और खुलकर सामने आईं एलजीबीटीक्यू+ समुदाय की पहली व्यक्ति होंगी।"