वाइट हाउस के गेट से टकराया वाहन, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस के एक गेट से एक वाहन के टकराने के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, घटना सोमवार को हुई थी और इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन शहर से बाहर थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी कि यह एक दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला।