वाइट हाउस में काम कर चुके दूसरे शेफ की भी डूबने से हुई मौत, ओबामा के निजी शेफ के तौर पर थे कार्यरत
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी शेफ तफारी कैंपबेल की मार्थाज़ वान्यार्ड स्थित उनके (ओबामा) घर के पास झील में डूबने से मौत हो गई। कैंपबेल डूबने से मरने वाले वाइट हाउस के दूसरे शेफ हैं और इससे पहले बिल क्लिंटन व जॉर्ज डब्ल्यू बुश के समय में कार्यरत शेफ की भी झील में डूबने से मौत हुई थी।