वाइट हाउस के पास ट्रक से टक्कर मारने को लेकर भारतीय मूल का 19 वर्षीय शख्स अरेस्ट
अमेरिकी पुलिस ने वाइट हाउस के पास सिक्योरिटी बैरियर में ट्रक से टक्कर मारने के आरोप में भारतीय मूल के 19-वर्षीय साईं वार्षित कंडूला को गिरफ्तार किया है। कंडूला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका लक्ष्य वाइट हाउस पहुंचकर सत्ता पर कब्ज़ा करना था। कंडूला ने आगे बताया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मारना चाहता था।