वाइट हाउस ने इज़रायल में अमेरिकी सैनिकों की पहचान उजागर करने वाली फोटो की शेयर, हुई आलोचना
युद्ध प्रभावित इज़रायल में तैनात अमेरिकी सैनिकों की पहचान उजागर करने वाली तस्वीर पोस्ट करने को लेकर वाइट हाउस की आलोचना हो रही है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, इज़रायल में तैनात अमेरिकी सैनिक से हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वाइट हाउस ने कहा, "जैसे ही यह संज्ञान में लाया गया...हमने तत्काल...फोटो डिलीट कर दी। गलती के लिए खेद है।"