वाइट हाउस परिसर में बाइडन से मुलाकात के बाद ट्रांस मॉडल ने उतारा अपना टॉप
अमेरिका स्थित वाइट हाउस परिसर में प्राइड मंथ के समारोह के दौरान ट्रांसजेंडर मॉडल रोज़ मोंटोया ने अपना टॉप उतार दिया। रोज़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ हुई अपनी मुलाकात का वीडियो शेयर किया और लिखा, "मुझे वाइट हाउस प्राइड में शामिल होने का सौभाग्य मिला।"