वाइनरी के टैंक फटने से पुर्तगाल के टाउन में सड़कों पर बहने लगी 2 मिलियन लीटर रेड वाइन
पुर्तगाल के टाउन अनाजिया में सड़कों पर रेड वाइन बहने का वीडियो वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, एक वाइनरी के कुछ टैंक्स फटने के बाद यह घटना हुई और लगभग 2.2 मिलियन लीटर रेड वाइन सड़क पर बहने लगी। अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया और पास की नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शराब की दिशा बदल दी।