'वाइफ स्वैप' गेम के लिए राज़ी न होने पर पति ने कई माह तक पीटा: एमपी की महिला का आरोप
भोपाल (मध्य प्रदेश) की रहने वाली महिला द्वारा 'वाइफ स्वैप' गेम का हिस्सा बनने के लिए राज़ी न होने पर उसे कई महीनों तक पीटने और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में उसके पति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपी राजस्थान के एक 5-स्टार होटल में मैनेजर है। बकौल महिला, आरोपी अलग-अलग लड़कियों और लड़कों संग सेक्स करता है।