वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में परोसी गई 'भारत थाली' की तस्वीरें सामने आईं
भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने गांधीनगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में परोसे गए लंच की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "वाइब्रेंट गुजरात के लंच में परोसी गई स्वादिष्ट भारत थाली।" उन्होंने मेन्यू की भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कई चीज़ों के साथ 'चीकू और पिस्ता का हलवा' शामिल है।