वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने संभाला नौसेना संचालन के महानिदेशक का कार्यभार
वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने शनिवार को नौसेना संचालन के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। बांग्लादेश के मीरपुर डिफेंस सर्विसेज़ कमांड व स्टाफ कॉलेज से पासआउट अतुल 1 जनवरी, 1988 को नौसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने डिफेंस व स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ में एमफिल व एमएससी और डिफेंस स्टडीज़ में मास्टर्स व बीएससी डिग्री हासिल की है।