वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नियुक्त किया गया अगला नौसेना प्रमुख

सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि त्रिपाठी आगामी 30 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में नौसेना के उप प्रमुख त्रिपाठी 1985 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं।

Load More