वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने नौसेना के उप-प्रमुख का संभाला पदभार
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने नौसेना के उप-प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया है। उन्होंने वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमडे का स्थान लिया है जो 39 साल की सेवा के बाद रिटायर हो गए हैं। सिंह ने अपने 37 साल के करियर में नौसेना के ज़्यादातर जहाजों पर सेवा दी है।