वाओ! मोमो फूड्स ने मलेशियाई वेल्थ फंड की अगुआई में फंडिंग राउंड में जुटाए ₹410 करोड़
वाओ! मोमो फूड्स ने कहा है कि उसने मलेशियाई सॉवरेन वेल्थ फंड खज़ाना नैशनल बेरहाद की अगुआई में अपने अब तक के सबसे बड़े फंडिंग राउंड में ₹410 करोड़ जुटाए हैं। खज़ाना नैशनल बेरहाद ने कंपनी में करीब ₹350 करोड़ का निवेश किया है। वहीं, ओएकेएस असेट मैनेजमेंट ने कुल फंडिंग में ₹60 करोड़ का निवेश किया है।