वाघ बकरी चाय के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई का आवारा कुत्तों के हमले के बाद हुआ निधन
मशहूर चाय ब्रैंड वाघ बकरी ग्रुप के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई का 49-साल की उम्र में अहमदाबाद (गुजरात) के एक अस्पताल में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक के दौरान देसाई पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था जिनसे बचने के लिए भागते समय वह गिर पड़े थे और उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।