वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे सत्यव्रत मुखर्जी का 91 साल की उम्र में हुआ निधन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे सत्यव्रत मुखर्जी का 91-साल की उम्र में निधन हो गया है। वह भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, "जोलू बाबू के नाम से लोकप्रिय...सत्यव्रत मुखर्जी के निधन से दुखी हूं।"