वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसा की घटनाएं 2010 के मुकाबले 2022 में 77% घटीं: सरकार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि देश में वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसा की घटनाओं में 2010 के मुकाबले 2022 में 77% की कमी आई है। राय के मुताबिक, वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसाओं में हुई सुरक्षाबलों व आम नागरिकों की मौतों की संख्या भी 2010 में 1,005 से 90% घटकर 2022 में 98 हो गई।