वायकॉम18 की हिस्सेदारी रिलायंस को बेचने के लिए बातचीत कर रही है पैरामाउंट ग्लोबल: ब्लूमबर्ग
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मीडिया ग्रुप पैरामाउंट ग्लोबल, भारत में अपनी मीडिया जॉइंट वेंचर वायकॉम18 की हिस्सेदारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बेचने के लिए बातचीत कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, यह हिस्सेदारी बेचने से पैरामाउंट ग्लोबल को $550 मिलियन मिल सकते हैं। गौरतलब है कि फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के पास वायकॉम18 में बहुलांश हिस्सेदारी है।