वायग्रा जैसी दवाओं के नाम पर अमेरिकी ग्राहकों को ठगने वाले गिरोह का मुंबई में हुआ भंडाफोड़
मुंबई पुलिस ने यौन क्षमता बढ़ाने वाली वायग्रा जैसी दवाएं बेचने के नाम पर अमेरिकियों को ठगने वाले एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कॉल सेंटर से वायग्रा जैसी दवाएं डिलीवर करने के नाम पर अमेरिकी ग्राहकों से पैसे लिए जाते थे और कुछ भी डिलीवर नहीं किया जाता था। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।