शीबा इनु प्रजाति के वायरल मीम डॉग चीम्स की शुक्रवार को कैंसर के चलते मौत हो गई। मीम्स में उसे 'बॉल्ट्ज़' या 'बॉल बॉल' कहा जाता है और उसके पसंदीदा चीज़बर्गर्स को 'चीम्सबर्गर्स' भी कहा जाता है। चीम्स के मालिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "उदास मत होइए, उस उत्साह को याद रखें जो बॉल्ट्ज़ दुनिया में लेकर आया था।"