वायरल वीडियो में कोच्चि में बीच की सफाई करते दिखे रूसी पर्यटक, पर्यटन विभाग ने मांगी रिपोर्ट
रूस के पर्यटकों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर कोच्चि (केरल) के एक समुद्र तट की सफाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए केरल पर्यटन विभाग ने बीच की वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। ऑल केरल टूर गाइड्स असोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि यह शर्म की बात है।