वायरल वीडियो में जडेजा अपनी चोटिल उंगली पर सिर्फ मरहम लगा रहे थे: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा के जिस वीडियो को लेकर बहस छिड़ी है उसमें वह अपनी चोटिल उंगली पर मरहम लगा रहे थे। बकौल रिपोर्ट, यह सामान्य है और आईसीसी इसकी अनुमति देती है। वीडियो में जडेजा, मोहम्मद सिराज के हाथ से कुछ लेकर अपनी उंगली पर लगाते दिखे थे जिसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने नियम के खिलाफ बताया था।