वायरल वीडियो में दिखा तेंदुआ भूल चुका है अपनी पहचान: एमपी के चिड़ियाघर के अधिकारी
देवास (मध्य प्रदेश) के वायरल वीडियो में लोग जिस तेंदुए पर बैठने की कोशिश करते दिखे थे, उसे इलाज के लिए इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय लाया गया है। इस चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने कहा, "तेंदुए को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें जानवर अपनी पहचान भूल जाता है...वीडियो में ग्रामीण उसके साथ बछड़े की तरह बर्ताव कर रहे थे।"