वायु प्रदूषण के चलते गायक हार्डी संधू ने गुरुग्राम में अपना शो किया स्थगित
पंजाबी गायक हार्डी संधू ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम में होने वाले अपने शो को स्थगित कर दिया है और कहा कि प्रशंसकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संधू 18 नवंबर को 'इन माई फीलिंग्स' नामक अपना पहला ऑल इंडिया टूर शुरू करने वाले थे जिसका पहला शो दिल्ली-एनसीआर में होने वाला था।